कश्मीर में भारतीय सैनिकों ने 24 घंटे के अंदर मार गिराए 10 आतंकवादी : सेना ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के पाकिस्तान के प्रयासों को नाकाम करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के तहत शुक्रवार शाम से 10 आतंकवादी मारे गए हैं.!उत्तरी कमान के रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों के निरंतर अभियानों ने रमज़ान के पवित्र महीने से पहले राज्य में आतंकवाद फैलाने के पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रायोजित एजेंटों के प्रयासों को नाकाम कर दिया है !
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 10 सशस्त्र घुसपैठियों और आतंकवादियों का सफलतापूर्वक सफाया कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 6 सशस्त्र घुसपैठियों का सफाया कर दिया गया.उन्होंने बताया कि आतंकवाद विरोधी एक अन्य अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं. ये अभियान दक्षिण कश्मीर के त्राल में स्थानीय सूत्रों से मिली विशिष्ट जानकारी पर आधारित था !



गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के त्राल में शनिवार को सेना के साथ मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर का नया पोस्टर ब्वॉय सबज़ार अहमद भट मार गिराया गया. उसे बुरहान वानी का करीबी माना जाता था. बुरहान की मौत के बाद उसे हिजबुल का नया कमांडर नियुक्त किया गया था. उसके ऊपर 10 लाख रुपए का इनाम भी था !बताया जाता है कि वह एक लड़की से प्यार करता था. लेकिन लड़की के परिवार वालों ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बाद उसने आतंक की राह पकड़ ली !.



Root cause of Kashmir trouble are drug and religion. This cocktail is very potent......... Kaul Ashok
भट के मारे जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैलने के बाद घाटी में 50 से अधिक स्थानों पर हिंसा शुरू हो गई पत्थरबाजी करने वाले युवक श्रीनगर, त्राल और घाटी के कई बड़े और छोटे शहरों में सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर हमला किया।
त्राल में उप जिला अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार 19 घायलों को वहां भर्ती कराया गया है।इनमें से छह को गोली लगी है जबकि 13 अन्य को छर्रे लगे हंै।सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष के दौरान अनंतनाग जिले में मट्टन इलाके में एक किशोर समीर अहमद के सिर में आंसू गैस का गोला लगा। उसे यहां एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।
शोपियां जिले में इसी तरह के प्रदर्शन में पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि समूची घाटी में घायल हुए लोगों की संख्या दिन समाप्त होने तक बढ़ सकती है क्योंकि कई हिस्सों से संघर्ष की खबरें आ रही हैं।अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में संघर्ष में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घाटी में हालात बिगड़ने पर घबराए लोग श्रीनगर में अपने घरों की ओर भागे जिससे यातायात जाम हो गया और स्कूलों को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले बंद कर दिया गया।अलगाववादियों ने दो दिन के बंद की घोषणा करने के दौरान 30 मई को भट और आज मारे गए सात अन्य आतंकवादियों को श्रद्धांजलि देने के लिए त्राल मार्च का भी आह्वान किया है।